फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: साढ़े छह घंटे गुल रही 300 गांवों की बिजली

Sun, 27 Apr 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तंबौर। पेड़ों की टहनियों की छंटाई के कारण तंबौर उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति रविवार को साढ़े छह घंटे बाधित रही। इसकी वजह से करीब 300 गांवों में बिजली न आने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

लंबी कटौती होने से औद्योगिक इकाइयां भी बंद रही। वहीं इन्वर्टर डिस्चार्ज होने से गर्मी में लोग बेहाल रहे। इस उपकेंद्र से जुड़े करीब 300 गांव, 17 वार्डों सहित करीब 16 औद्योगिक इकाइयां प्रभावित रहीं।
अवर अभियंता आकाश वर्मा ने बताया कि रविवार सुबह 10 बजे से शाम करीब 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। करीब 32 किलोमीटर लंबी बिजली लाइन में से करीब 20 किलोमीटर लाइन में पेड़ों की टहनियां बाधा बनी हुई थीं। इन टहनियों की कटाई-छंटाई के चलते शटडाउन लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें