फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 14 घंटे गुल रही 150 गांवों की बिजली

Fri, 24 Apr 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुतुबनगर। क्षेत्र के 150 गांवों में बीती रात 10 बजे से बिजली आपूर्ति बंद होने से लोग परेशान रहे। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि एचटी लाइन का तार टूटने से यह समस्या हुई।
विज्ञापन

बुधवार रात 10 बजे अचानक क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। विभागीय कर्मियों ने बताया कि अरसेनी भट्ठा के पास 33 केवीए लाइन का तार टूटने से देवगवां विद्युत उपकेंद्र के सभी पांचों फीडर बंद हो गए हैं। इससे साहबनगर, इस्लामनगर, नदीपार, कुशैला और अर्थाना फीडरों से जुड़े लगभग 150 गांवों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। इस दौरान करीब दो लाख आबादी परेशान रही। अवर अभियंता रजनीकांत रावत ने बताया कि तार टूटने के कारण आपूर्ति बाधित हो गई थी। मरम्मत कराकर बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें