फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सोमवार से 150 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित

Wed, 02 Jul 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुतुबनगर (सीतापुर)। हुसैनगंज से देवगवां विद्युत उपकेंद्र आने वाली 33 केवीए लाइन में आई खराबी के कारण 150 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। अक्सर इस लाइन में फाल्ट रहता है।
विज्ञापन

सीतापुर शहर के हुसैनगंज से देवगवां व रामकोट विद्युत उपकेंद्र आने वाली 33 केवी लाइन पर अधिक लोड होने से अक्सर लाइन फाल्ट में रहता है। रामकोट उपकेंद्र के लिए नई लाइन बनकर तैयार है। इसके बावजूद एक ही लाइन पर दोनों उपकेंद्र को सप्लाई दी जा रही है। इस कारण लोड अधिक होने पर अक्सर लाइन फाल्ट में रहती है।
देवगवां विद्युत उपकेंद्र को जाने वाली 33 केवीए लाइन खराब होने के कारण सोमवार शाम पांच बजे से पांचों फीडरों की बिजली गुल हो गई। देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। इस वजह से 150 गावों की दो लाख की आबादी प्रभावित रही। ग्रामीणों के अनुसार बरसात का सीजन होने के कारण रात में जीव जंतुओं का खतरा बना रहता हैं। अवर अभियंता राजेश गौतम ने बताया कि हुसैनगंज से देवगवां आने वाली लाइन सही है। रामकोट को जाने वाली लाइन में फाल्ट है। मरम्मत कार्य चल रहा है। जल्द सप्लाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें