फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: हरदी में गो संरक्षण केंद्र का निर्माण शुरू

Thu, 15 Jan 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
नींव की पूजा करते गोसेवा आयोग के अध्यक्ष।
विज्ञापन
कमलापुर (सीतापुर)। कसमंडा ब्लॉक के हरदी गांव में 1.21 करोड़ रुपये से वृहद गो संरक्षण केंद्र का निर्माण शुरू हो गया है। गोसेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने बृहस्पतिवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से गो संरक्षण केंद्र का नींव पूजन किया। गोशाला में करीब 400 गोवंशों को संरक्षित किया जा सकेगा। इसके निर्माण की जिम्मेदारी सीएंडडीएस को सौंपी गई है।
विज्ञापन

जन संवाद कार्यक्रम में गो-सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने गोवंश के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गाय के बिना सनातन संस्कृति की कल्पना अधूरी है। गोवंश का इतिहास मानव सभ्यता और सृष्टि के प्रारंभ से जुड़ा हुआ है। पृथु मनु द्वारा गोदोहन से कृषि का आरंभ हुआ, जिससे पृथ्वी पर अन्न उत्पादन की नींव पड़ी और यह धरा ‘पृथ्वी’ कहलाई।
उन्होंने कहा कि वेद, पुराण और शास्त्र गोमहिमा से परिपूर्ण हैं। राज्य ललित कला अकादमी के उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र मिश्र ने कहा कि जैन परंपरा में भी वृद्ध और असहाय गायों के संरक्षण के लिए पिंजरापोल जैसी व्यवस्थाएं की गईं हैं। वृहद गो सरंक्षण केंद्र में बेसहारा गोवंशों को स्थाई ठिकाना मिलेगा। यहां उनकी उचित देखभाल के साथ खरा-पानी का इंतजाम रहेगा। कार्यक्रम को राजेश सिंह सेंगर ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रधान प्रमोद जायसवाल, अरविंद पांडेय, दीपक शुक्ला, सुभाष, अजय जायसवाल, प्रमोद मिश्रा, विनोद, रामकुमार गुप्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



चार शेड बनेंगे, एचडी सीसीटीवी कैमरों से लैस होगा परिसर
गोशाला में चार टीन शेड बनेंगे। गोवंशों के पानी पीने के लिए तीन चन्नी बनाई जाएंगी। एक कार्यालय भवन का निर्माण होगा। परिसर को हाईडेफिनेशन सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जाएगा। जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन में बने कंट्रोल रूम में लाइव फुटेज देखी जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें