फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पुराने सीतापुर व विकास नगर में पांच घंटे गुल रही बिजली

Tue, 21 Apr 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। पुराना सीतापुर व भवानीपुर उपकेंद्र की बिजली मंगलवार को पांच घंटे गुल रही। इससे उमस भरी गर्मी में करीब 50 हजार की आबादी परेशान रही। इस दौरान घरों के इन्वर्टर डिस्चार्ज हो गए। पानी की संकट भी खड़ा हो गया। शाम चार बजे आपूर्ति बहाल हो पाई।
विज्ञापन

पुराने सीतापुर की मुख्य लाइन में मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे फॉल्ट आ गया। इसके बाद भवानीपुर उपकेंद्र की भी बिजली गुल हो गई। करीब एक घंटे तक आपूर्ति बहाल न होने पर उपभोक्ताओं ने अफसरों से शिकायत की। इसके बाद मरम्मत का काम शुरू हुआ। बिजली विभाग के एक कर्मचारी ने बताया कि दोपहर के समय धूप बहुत ही तेज थी। खंभे पर चढ़ना मुश्किल हो रहा था। कई जगह गर्मी में तार टूटने की वजह से समस्या उत्पन्न हुई थी। इसी वजह से फाॅल्ट ठीक करने में देरी हुई। शाम चार बजे आपूर्ति बहाल हो पाई। इस दौरान विकास नगर, नवीन चौक, चौबेटोला, मुंशीगंज, बेगमबाग सहित 20 से अधिक मोहल्लों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन

एसडीओ हिमांशु पटेल ने बताया कि लाइन फॉल्ट आ गए थे। ठीक कराकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें