तंबौर(सीतापुर)। तंबौर उपकेंद्र से जुड़े गांवों में शुक्रवार रात गुल हुई बिजली 15 घंटे बाद बहाल हो सकी। इस कटौती से लोग परेशान रहे। हर तरफ पानी का संकट नजर आया।
शुक्रवार रात दो बजे अचानक बिजली गुल हो गई। इस समय लोग सो रहे थे। बिजली गुल हो जाने के बाद लोगों की नींद खुल गई। वह बिजली आने का इंतजार करते रहे। धीरे-धीरे सुबह हो गई लेकिन बिजली नहीं आई।
इससे घरों में पानी का संकट खड़ा हो गया। इलेक्ट्राॅनिक उपकरण शोपीस बनकर रह गए हैं। शनिवार शाम पांच बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। अवर अभियंता अंबरीश कुमार ने बताया कि मुख्य 33 केवी लाइन पर सोहरिया के पास पेड़ गिरने से बिजली का खंभा टूट गया था। नया पोल लगवाकर बिजली सप्लाई शुरू करवाई गई है।