सिधौली (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की। इससे नाराज बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को तहरीर दी है।
संगठन के नगर संयोजक अतुल तिवारी ने बताया कि क्षेत्र के मदारीपुर निवासी हिमांशु रावत ने फेसबुक व इंस्टाग्राम पर देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी की है। इससे आम जनमानस को ठेस पहुंची है। कार्यकर्ताओं ने युवक पर कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।