फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: तीन दिन से नहीं आई बिजली, 15 हजार लोग परेशान

Tue, 05 May 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मास्टरबाग। सिधौली पावर हाउस क्षेत्र के बरेठी, माहुली, शिवपुरी, कनकपुर, बंशीपुर आदि गांवों में तीन दिन से बिजली आपूर्ति बाधित है। इससे इन गांवों की करीब 15 हजार की आबादी प्रभावित है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक इन गांवों में एक हजार से अधिक कनेक्शन हैं। वहीं कुरसंडा, बेहड़ खुर्दा में भी कई दिन से बिजली आपूर्ति ठप है, इससे यहां की करीब तीन हजार की आबादी प्रभावित है। खुर्दा निवासी ऑटो चालक नीरज ने बताया कि ऑटो चार्ज करने के लिए आठ किलोमीटर दूर जाना पड़ता है।
मोबाइल, लैपटॉप चार्ज करने में दिक्कतें आ रही हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार इसको लेकर संजीदा नहीं हैं। बरेठी निवासी हरिशंकर, जगजीवन, राजेश, विनय, जयपाल, फूलसिंह, रामकिशोर, अशोक, मिश्रीलाल आदि ने बताया कि लाइन में दिक्कत व लो वोल्टेज की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें