फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में बिजली गुल, पानी को तरसे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर की विद्युत आपूर्ति शनिवार को पटरी से उतर गई। करीब पांच घंटे लगातार बिजली गुल होने से लोगों के सामने पानी का भी संकट खड़ा हो गया। शहरी बाशिंदों की दिनचर्या प्रभावित हो गई। किसी के सामने नहाने का संकट हुआ तो किसी के घर के जरूरी काम लटक गए। इसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ी। तीन बजे के बाद आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। उसके बाद ही अपने कामकाज निपटाएं। इससे करीब 20 से अधिक मोहल्लों की 50 हजार की आबादी प्रभावित हुई।
विज्ञापन

शहर के सिटी पावर हाउस में लगा 10 एमबीए का ट्रांसफार्मर शनिवार को बदला जाना था। इसके लिए सुबह 10 बजे से शटडाउन लिया गया था। इस शटडाउन की वजह से पावर हाउस से जुड़े रोटी गोदाम, लालबाग फीडर, सिविल लाइन फीडर, हेड पोस्ट ऑफिस, सिटी प्रथम फीडर व प्रेमनगर फीडर से जुड़े मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। पावर कॉर्पोरेशन ने एक दिन पहले ही शटडाउन होने की जानकारी दी थी। इसके बावजूद लोगों के सामने बिजली न होने के कारण तमाम संकट खड़े हो गए।
जब लोगों की देरी से नींद खुली तो घर में पानी न होने की वजह से उनकी दिनचर्या प्रभावित हुई। इसके अलावा घर के काम भी अटक गए। सबसे अधिक दिक्कत लोगों को पानी की वजह से हुई। वह बिजली आने का इंतजार करते रहे। इस दौरान पावर कॉर्पोरेशन तेजी से मरम्मत का काम निपटाने में जुटा रहा। शाम तीन बजे के बाद आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। सबसे पहले घर में मोटर चलाकर पानी का व्यवस्था की।
विज्ञापन

उसके बाद ही अपने कामकाज निपटाएं। इससे करीब 20 से अधिक मोहल्लों में दिक्कते आई। यहां के 50 हजार लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे। सिविल लाइंस समेत कई मोहल्लों के लोग दोपहर तक बिना स्नान किए ही रहे। तीन बजे के बाद बिजली आने के बाद उन्होंने स्नान किया।
बंद रहे कारखाने, ठप रहा कारोबार
बिजली गुल होने से शहर के कारखाने बंद हो गए। इसकी वजह से व्यापारी बैठे रहे। जब आपूर्ति बहाल हुई, उसके बाद ही कामकाज शुरू कराया। इससे व्यापारियों को काफी नुकसान भी हुआ। व्यापारी मोहित ने बताया दुकान पर जनरेटर व इन्वर्टर की व्यवस्था नहीं थी। भले ही कटौती की जानकारी हो गई थी लेकिन काम बंद होने से लेबर चार्ज तो देना पड़ा। कई ऑर्डर लगे हुए थे। अब यह ऑर्डर देरी से बन पाएंगे। इससे आर्थिक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

सिटी पावर हाउस में ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग की वजह से शटडाउन लिया गया था। तीन बजे तक मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
- रवि गौतम, एसडीओ नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें