खैराबाद (सीतापुर)। विद्युत उपकेंद्र बरई जलालपुर से जुड़े बनका जलालपुर, दहेलिया निरंजन व चंदीपुर गांवों में दो दिन से बिजली गुल है। इससे करीब तीन हजार की आबादी प्रभावित है। कई बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैला हुआ है।
ग्रामीणों का कहना है अचानक से गांव में बिजली गुल हो गई। अफसरों से शिकायत करने का प्रयास किया गया तो वह फोन नहीं उठा रहे हैं। अखिलेश यादव, विक्रम पाल, तेजपाल, धर्मेंद्र, चंद्रकेत, अरुण तिवारी, मौजीराम आदि ने जिलाधिकारी से बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। साथ ही लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई मांग की है।