सीतापुर। पुराने सीतापुर उपकेंद्र से जुड़े 20 से अधिक मोहल्लों में बृहस्पतिवार को फॉल्ट आ गया। इसके चलते करीब दो घंटे तक बिजली आपूर्ति गुल रही। करीब 30 हजार लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
इस उपकेंद्र से जुड़े मिरदही टोला, शेखसरायं, पक्का बाग, कजियारा, मन्नी चौराहा सहित अन्य मोहल्लों में दोपहर को बिजली गुल हो गई। उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत अफसरों से की। अफसरों ने फॉल्ट आने की जानकारी दी। इसके बाद बिजली विभाग की एक टीम ने मरम्मत का काम प्रारंभ किया। दोपहर दो बजे के बाद आपूर्ति बहाल हो पाई। एसडीओ हिमांशु पटेल ने बताया कि फॉल्ट की वजह से बिजली कटौती की गई थी।