फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 20 मोहल्लों में चार घंटे गुल रही बिजली

Fri, 30 Jan 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर में बृहस्पतिवार को करीब चार घंटे 20 मोहल्लों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भवानीपुर उपकेंद्र से जुड़े विकास नगर, खूबपुर, नवीन चौक, तरीनपुर, इस्माइलपुर, बट्सगंज, कोटरा मंदिर सहित अन्य मोहल्लों में फॉल्ट आ गया।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने पहले बिजली उपकेंद्र पर शिकायत दर्ज करवाईं। इसके बाद उपभोक्ताओं को तार टूटने व ट्रांसफॉर्मर में खराबी होने की बात बताई गईं। इससे उपभोक्ता बिजली लाइन सही होने का इंतजार करते रहे। सुबह 10 बजे गुल हुई बिजली दो बजे बहाल हो पाई। वहीं, इसके बाद बिजली की आवाजाही दिनभर लगी रही। कई मोहल्लों में लो वोल्टेज की भी समस्या हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें