रेउसा (सीतापुर)। ट्रैक्टर-ट्राॅली को बचाने में अनियंत्रित ट्रक पेड़ से टकराने के दौरान बिजली के पोल से टकरा गया था। हादसे में गांव के करीब 200 घरों की बिजली गुल हो गई थी। विद्युत कर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
शुक्रवार रात करीब 12 बजे रेउसा-बहराइच मार्ग पर शेखनपुरवा के पास चीनी लादकर जा रहा ट्रक धान से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली को बचाने में अनियंत्रित हो गया था। जिसके बाद वह सड़क किनारे एक मकान के पास पेड़ से टकराकर रुक गया था।
हादसे के दौरान डबल पोल टूट गया था जिससे उस पर रखा ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गया था। इससे गांव व इलाके के करीब 200 घरों की बिजली गुल हो गई थी। कई सरकारी कार्यालयों में भी अंधेरा पसर गया था। हादसे के बाद रविवार तक इलाके में बिजली गुल रही। बिजली विभाग के कर्मियाें की काफी मशक्कत के बाद रविवार दोपहर करीब एक बजे विद्युत आपूर्ति बहाल हुई।