फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के कई इलाकों में पांच घंटे बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। बारिश का असर पॉवर कॉर्पोरेशन पर अभी भी दिखाई दे रहा है। रविवार को भी भवानीपुर फीडर से जुड़ी लाइन में फॉल्ट के चलते पांच घंटे बत्ती गुल रही। इसके अलावा शहर के अन्य भी कई इलाकों में आपूर्ति में बाधा आई। एक दिन पहले हुई बारिश ने पूरे जिले की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बिगाड़ दी थी।
विज्ञापन

पावर कॉर्पोरेशन ने देर रात तक कड़ी मशक्कत करके आपूर्ति व्यवस्था बहाल कराई थी। वही रविवार सुबह भवानीपुर फीडर से जुड़ी लाइन में दिक्कत आ गई। इसकी वजह से सुबह छह बजे बत्ती गुल हो गई। जब काफी देर तक आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो लोगों ने जानकारी हासिल की तो पता चला कि लाइन में फॉल्ट की वजह से दिक्कत आ गई है।
इसके बाद पावर कॉर्पोरेशन ने फॉल्ट को दुरुस्त किया। करीब 11 बजे के बाद ही बहाल हो सकी। इस दौरान लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। इसी प्रकार विजयलक्ष्मी नगर, पूर्णागिरि नगर सहित अन्य मोहल्लों में भी आपूर्ति बाधित होने की वजह से लोगों को दुश्वारियां उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें