फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाते समय नदी में डूबा किशोर

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। एक किशोर रविवार को साथियों संग सरायन नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया। साथियों ने शोर मचाया। इस पर आसपास मौजूद ग्रामीणों ने नदी में कूदकर उसकी तलाश की मगर उसका कहीं पता नहीं चल सका। तलाश की जा रही है। पुलिस को जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

रामकोट इलाके के भगवानपुर गांव निवासी प्रमोद (17) अपने चार अन्य साथियों संग गांव से कुछ दूरी पर सरायन नदी में नहाने गया था।
वहां नहाते समय गहरे पानी में डूब गया। जब तक लोग उसके बचाने की कोशिश करते, तब तक वह डूब गया। जानकारी होने पर काफी ग्रामीण पहुंच गए। उसकी तलाश की जा रही है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसका पता नहीं चल सका। पुलिस का कहना है कि किशोर की तलाश चल रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें