महमूदाबाद। सरैंया चलाकापुर गांव निवासी ग्रामीणों ने अधिकारियों पर ट्रांसफॉर्मर रखने का विरोध करने पर गांव की लाइट काटने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों के अनुसार उनके गांव में पहले से लगे 16 केवी ट्रांसफार्मर को हटाकर अब 25 केवी का बड़ा ट्रांसफार्मर स्थापित करने की तैयारी है। इससे खतरा बढ़ जाएगा।
बताया कि पूर्व में भी करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। आरोप है कि ग्रामीणों द्वारा ट्रांसफार्मर लगाने का विरोध करने पर पूरे गांव की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। इसके बाद ग्रामीण क्षेत्रीय विधायक आशा मौर्य के पास पहुंचे। विधायक ने अधिकारियों से बात कर समस्या के समाधान के निर्देश दिए हैं।