फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर ट्रैक पर जल्द दौड़ेगी इलेक्ट्रिक ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। सीतापुर-लखीमपुर रेल ट्रैक पर इलेक्ट्रॉनिक ट्रेन दौड़ाने के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। सीआरएस के लिए तारीख मुकर्रर हो गई है। 23 दिसंबर को होने वाले रेल संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण को लेकर शनिवार को लखनऊ मंडल और पूर्वोत्तर रेलवे के अफसरों ने सीतापुर से लखीमपुर तक टावर वैगन से निरीक्षण कर जायजा लिया। बारीकी से व्यवस्थाएं परखीं गई। सब कुछ ओके मिला।
विज्ञापन

रेल विकास निगम लिमिटेड के प्रबंधक जगन्नाथ मिश्रा ने बताया कि सीतापुर से लखीमपुर लाइन को इलेक्ट्रिक करने के लिए कार्य पूरा हो चुका है। सीआरएस के लिए फाइल गोरखपुर से रेल सरंक्षा आयुुक्त के पास जा चुकी है। उन्होंने 23 दिसंबर को सीआरएस के लिए तारीख तय की है।
रेल अफसरों ने टावर वैगन से शनिवार को 11:30 बजे सीतापुर रेलवे स्टेशन से निरीक्षण शुरू किया। झरेखापुर स्विचिंग पोस्ट व उससे सटे गेट नंबर 86 का गहनता से निरीक्षण किया गया। वहां उपस्थित कर्मचारियों से सुरक्षा के बारे में भी जानकारी ली गई।
विज्ञापन

निरीक्षण करने के बाद एक बजे टीम हरगांव स्टेशन पहुंची। वहां पैदल पथ पुल व स्टेशन बिल्डिंग, प्रवेश द्वार का निरीक्षण किया। वहां पर अफसरों ने स्टेशन मास्टर से 25 हजार वोल्ट विद्युतीकृत सेक्शन में कार्य करने के दौरान ली जाने वाली सावधानियों के बारे में भी सवाल-जवाब किए। सभी दस्तावेजी रिकार्ड भी चेक किए गए। इसके बाद ओयल हॉल्ट स्थित गेट व स्विचिंग पोस्ट का निरीक्षण किया।
वहां पर निकली कमियों को दुरुस्त करने के लिए अफसरों ने निर्देश दिए। तीन बजे टीम लखीमपुर पहुंची, यहां रोड ओवर ब्रिज का निरीक्षण कर उसकी नाप-जोख की गई। लखीमपुर स्टेशन का सघन निरीक्षण किया गया। स्टेशन मास्टर कक्ष में लगे सभी उपकरणों, सुरक्षा मानकों आदि के बारे में वहां ड्यूटी पर उपस्थित स्टेशन मास्टर से पूछताछ की गई। सभी रिकार्ड भी चेक किये गए।
निरीक्षण में अफसरों को सब कुछ ओके मिला है। कराए गए कार्यों से सभी संतुष्ट थे। सुरक्षा और संरक्षा के कार्य बेहतर किए गए हैं। सीआरएस की तारीख करीब आ गई है। इसलिए तैयारी और तेज हो गई है। रविवार मुख्य परियोजना अधिकारी रेलवे निश्चल श्रीवास्तव सीतापुर से लखीमपुर तक निरीक्षण का व्यवस्थाएं परखेंगे।
विज्ञापन

- जगन्नाथ मिश्रा, आरबीएनल प्रबंधक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें