फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोली में बेकाबू ट्रक ने दो मजदूरों को रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
महोली (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में शनिवार शाम बाईपास के पास मजदूरी कर लौट रहे दो मजदूर डीसीएम से टकराने के बाद ट्रक की चपेट में आ गए। इससे दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक व डीसीएम चालक वाहन छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

महोली कोतवाली इलाके के कचूरा गांव निवासी जय प्रकाश गौतम (42) पुत्र रामऔतार गौतम अपने गांव के ही साथी सरोज गौतम (44) पुत्र रामदीन गौतम शनिवार की शाम महोली से मजदूरी कर वापस साइकिल से जा रहे थे।
जब यह लोग महोली बाईपास पर दीक्षित ढाबा के पास पहुंचे, तभी वहां से गुजर रहे गन्ने से भरे ट्रक व डीसीएम में सामने से टक्कर हो गई। इस हादसे में ट्रक अनियंत्रित हो गया और उसकी चपेट में साइकिल सवार दोनों मजदूर आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना के बाद ट्रक व डीसीएम चालक वाहन छोड़ कर भाग निकले। खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें