शहर के चार विद्युत उपकेंद्रों की मंगलवार को विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी। पावर कॉर्पोरेशन ने सीतापुर-लखीमपुर मार्ग के चौड़ीकरण के मद्देनजर खंभों की शिफ्टिंग की वजह से इन उपकेंद्रों की विद्युत आपूर्ति ठप रखने का फैसला लिया है। यहां सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
इससे करीब 15 हजार आबादी प्रभावित होगी। सीतापुर-लखीमपुर हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य प्रस्तावित है। इस कार्य के मद्देनजर पावर कॉर्पोरेशन अब खंभों को हटाने की कवायद में जुटा है। इसी कारण पावर कॉर्पोरेशन 30 अगस्त को बिजली लाइनें व पोल हटाने का कार्य करेगा।
एसडीओ खैराबाद ओपी पाल ने बताया कि लाइन हटाने को लेकर इस क्षेत्र के उपकेन्द्रों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इससे आनंद नगर, शाह महोली, बिजवार समेत इंड्रस्ट्रियल एरिया की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।