फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर ट्रैक पर दौड़ा इलेक्ट्रिक इंजन

विज्ञापन
सीतापुर-लखीमपुर ट्रैक पर विद्युतीकरण होने के बाद शनिवार को इलेक्ट्रिक इंजन को पटरियों पर दौड़ाक - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। सीतापुर-लखीमपुर रेल पथ पर लंबे समय से चल रहे रेल विद्युतीकरण के कार्य का शनिवार को इलेक्ट्रिक इंजन दौड़ाकर सफल परीक्षण किया गया। सीतापुर से लखीमपुर तक की 45 किलोमीटर की दूरी को इलेक्ट्रिक इंजन ने महज 40 मिनट में पूरा कर लिया। इस रेल पथ पर पहली दफा इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रायल किया गया। अब शीघ्र ही इस रेल पथ पर इलेक्ट्रिक ट्रेन फर्राटा भर सकती है। जिससे इस रूट पर चलने वालों को बड़ी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

शनिवार को सीतापुर कैंट रेलवे स्टेशन से ट्रायल के लिए इलेक्ट्रिक इंजन शाम 05:35 बजे चालू किया गया। इंजन पर विभागीय अफसरों की टीम थी। इलेक्ट्रिक इंजन शाम 6:15 बजे लखीमपुर रेलवे स्टेशन पहुंचा। करीब 40 मिनट में ही ट्रायल कर रहे इलेक्ट्रिक इंजन में सवार रेलवे अधिकारी व कर्मचारी लखीमपुर पहुंच गए। एसई इलेक्ट्रिक अभयकांत झा ने बताया कि ट्रायल सफल रहा। 40 मिनट में लखीमपुर पहुंच गए थे। वापसी में रूट की इलेक्ट्रिक लाइन की फाल्ट आदि को चेक करना था, जिसके चलते इंजन को धीमी गति से लाया गया।
उनका कहना है कि इलेक्ट्रिक इंजन का ट्रायल सफल रहा। यह ट्रायल प्रबंधक रेल विकास निगम लखनऊ के सेक्शन प्रभारी जगन्नाथ मिश्रा की देखरेख में हुआ। इस दौरान मुख्य परियोजना अधिकारी रेल विकास निगम लखनऊ निश्चल श्रीवास्तव के अलावा जेई टीआरडी अशोक कुमार, इंजीनियर वीरेंद्र कुमार, सुपरवाइजर आशीष सिंह, इंजीनियर श्रीनिवास जेना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें