पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही संभावित प्रत्याशियों समेत सरकारी मशीनरी ने चुनावी कवायद तेज कर दी है। यहां ब्लॉकवार चार चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। अधिसूचना जारी होते ही सरकारी मशीनरी हरकत में आ गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्र बहादुर सिंह यादव ने निर्वाचन से जुडे़ अफसरों की बैठक बुलाकर चुनाव कार्य की समीक्षा की। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया जिले में चुनाव की अधिसूचना मंगलवार को जारी की जाएगी।
उन्होंने बताया निर्वाचन प्रक्रिया जिला व ब्लॉक मुख्यालय पर कराई जाएगी।
जिला पंचायत सदस्यों की नामांकन प्रक्रिया जिला मुख्यालय व बीडीसी की नामांकन प्रक्रिया ब्लॉकों पर होगी। उन्होंने बताया चुनाव चार चरणों में ब्लॉकवार मतदान कराया जाएगा। पूरी प्रक्रिया 28 सितंबर से शुरू होकर एक नबंबर तक होगी। प्रशासन स्तर से निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी की जा रही है।
नामांकन प्रक्रिया 28 सितंबर से शुरू हो जाएगी। प्रथम चरण के नामांकन पत्र 28 सितंबर को दाखिल होंगे। 30 को जांच, तीन अक्टूबर को नाम वापसी व चुनाव चिन्ह वितरण होगा। दूसरे चरण के नामांकन पत्र एक अक्टूबर को दाखिल होंगे।
जांच चार को, नाम वापसी व चुनाव चिन्ह वितरण छह अक्टूबर को होगा। तीसरे चरण के नामांकन पत्र छह अक्टूबर को दाखिल होंगे। जांच आठ अक्टूबर, नाम वापसी व चुनाव चिन्ह वितरण 10 अक्टूबर को होगा। चौथे चरण में नौ अक्टूबर को नामांकन पत्र दाखिल होंगे। जांच 14 और नाम वापसी व चुनाव चिन्ह वितरण 16 अक्टूबर को होगा। मतगणना एक नवंबर को की जाएगी।
ब्लॉकवार चार चरणों में होंगे चुनाव
प्रथम चरण (9 अक्टूबर)- मिश्रित, कसमंडा, सिधौली, गोदलामऊ, मछरेहटरा
दूसरा चरण (13 अक्टूबर)- परसेंडी, खैराबाद, एलिया, महोली, पिसावां
तीसरा चरण (17 अक्टूबर)- पहला, बिसंवा, हरगांव, महमूदाबाद
चौथा चरण (29 अक्टूबर)- लहरपुर, रामपुरमथुरा, सकरन, रेउसा,बेहटा