फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पति पर आरोप लगाने वाली बुजुर्ग महिला का मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंदलामऊ (सीतापुर)। रविवार को थाने पर बुलाई गई महिला का शव सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में घर के शौचालय में पड़ा मिला। महिला ने अपने पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। इसको लेकर महिला को थाने में बुलाया गया था। पुलिस महिला की मौत की जांच कर रही है।
विज्ञापन

इलाके के कोरौना गांव निवासी विमला (71) ने सात मार्च को संदना थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने अपने पति व एक महिला रिश्तेदार पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। आरोप था कि उन्हें अपशब्द कहे जाते हैं और घर से भगाने का प्रयास किया जाता है। शिकायत को लेकर रविवार को महिला व आरोपी पक्ष को थाने पर बुलाया गया था। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला था। महिला ने पुलिस को बताया था कि आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हैं। महिला ने थानाध्यक्ष से तत्काल कार्रवाई की मांग की थी।
सोमवार को उनका शव मिला। इस पर फोरेंसिक व स्थानीय पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार कटियार ने बताया कि प्रथम दृष्टया हार्टअटैक से मौत होने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें