फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बीयूएमएस की डिग्री, एलोपैथी से इलाज, अस्पताल सील

विज्ञापन
अवैध अस्पताल को सील करते स्वास्थ्य अ​धिकारी व अन्य। - फोटो : अवैध अस्पताल को सील करते स्वास्थ्य अ​धिकारी व अन्य।
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। एलिया विकासखंड में संचालित अवैध अस्पतालों की खबर प्रकाशित होने पर जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने तत्काल संज्ञान लिया। उनके निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक अस्पताल को सील कर दिया है। वहीं, झोलाछाप के खिलाफ टीमें बनाकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अमर उजाला में सोमवार के अंक में लाइसेंस न डिग्री, झोले के दम पर इलाज...शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इस पर जिलाधिकारी ने सीएमओ डॉ. सुरेश कुमार को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सीएचसी अधीक्षक एलिया डॉ. सुधीर पांडेय, डॉ. कुमार गौरव, फार्मासिस्ट नीरज शुक्ला व रवि कचनार स्थित न्यू हेल्थ क्लीनिक पहुंचे। वहां डॉ. मेराज अहमद मौजूद मिले। क्लीनिक के अंदर मरीज चिकित्सक का इंतजार करते मिले। निरीक्षण के दौरान वहां पर दवाएं और मरीजों को चढ़ाई गई खाली बोतलें टंगी मिलीं।
विज्ञापन

पूछताछ में पता चला कि डॉ. मेराज बीयूएमएस हैं, जबकि उनके पास ऐलोपैथिक दवाएं मिलीं। अस्पताल बिना पंजीकरण के चलाया जा रहा था। अस्पताल में फायर ब्रिगेड विभाग की ओर से कोई एनओसी जारी नहीं किया गया था। अस्पताल से निकलने वाले बायोवेस्ट मैनेजमेंट का कोई प्रमाणपत्र भी नहीं मिला। ये सब कमियां मिलने पर टीम ने पुलिस चौकी कचनार को सूचना दी। पुलिस की मौजूदगी में अस्पताल को सील कर दिया गया। अधीक्षक ने बताया कि कोतवाली देहात में तहरीर दी गई है। प्राथमिकी भी दर्ज करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें