फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कच्ची दीवार ढहने से वृद्धा की मौत, युवक जख्मी

Mon, 31 Aug 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
जांच करते अ​धिकारी
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में पिछले 24 घंटे में 246 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। भारी बारिश के बीच कच्ची दीवारें ढहने से महमूदाबाद में वृद्धा की मौत हो गई, जबकि खैराबाद में युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मलबे में दबकर दो बकरियों की भी मौत हुई है। राजस्व टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महमूदाबाद तहसील क्षेत्र के आलमपुर गांव में रविवार भोर करीब चार बजे बारिश के कारण कच्ची दीवार ढह गई। मलबे में दबकर बड़की (73) पत्नी सत्यनारायण की मौत हो गई। सूचना पर एसडीएम अभिषेक प्रियदर्शी और नायब तहसीलदार राकेश सिंह राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
एसडीएम ने बताया कि मृतका के तीन पुत्र हैं और उनके अलग-अलग पक्के मकान बने हैं। परिजनों को मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष के तहत दैवीय आपदा से मिलने वाली चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि के प्रावधानों की जानकारी दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार राहत राशि लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
विज्ञापन

खैराबाद थाना क्षेत्र के किसनापुर मजरा शाहजलालपुर निवासी विष्णु (40) कच्ची दीवार पर तिरपाल डालकर उसके नीचे सो रहा था। पास में उसके पशु भी बंधे थे। रविवार सुबह दीवार अचानक ढह गई। मलबे में विष्णु और उसकी दो बकरियां दब गईं। आवाज सुनकर पहुंचे परिजनों ने मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकाला। गंभीर हालत में विष्णु को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों बकरियों की मौत हो गई। शाहपुर गांव में सोमपाल सिंह के मकान की कच्ची दीवार भी बारिश के कारण ढह गई। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
जलभराव से आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम
सिधौली। बिसवां चौराहे पर बने ओवरब्रिज की पूर्वी सर्विस लेन पर बारिश के बाद जलभराव होने से नाराज लोगों ने रविवार को सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। पानी दुकानों और घरों में घुसने से लोगों को नुकसान उठाना पड़ा। व्यापारियों ने बताया कि दुकानों में पानी भरने से सामान खराब हो गया। लोगों ने हाईवे की कार्यदायी संस्था पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए समस्या के स्थायी समाधान की मांग की। प्रदर्शन की सूचना पर एसडीएम अवनीश कुमार, तहसीलदार प्रीती सिंह और सीओ विशाल गुप्ता मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। नागरिकों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने बताया कि हाईवे के अधिकारियों को बुलाया गया है। जल्द समस्या का समाधान कराया जाएगा।
बारिश के बाद धूप ने बढ़ाई उमस
जिले में रविवार सुबह रुक-रुककर बारिश होती रही। करीब साढ़े नौ बजे बारिश थमने के बाद भी बादल छाए रहे। दोपहर बाद धूप निकलने से उमस बढ़ गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले 24 घंटे में बादलों की आवाजाही के बीच कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें