फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार ढहने से बुजुर्ग महिला की मौत

Mon, 05 Jun 2017 11:44 PM IST
सीतापुर
विज्ञापन
सीतापुर के रामकोट क्षेत्र के नानोइया में गिरी कच्ची दीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामकोट क्षेत्र के ननोइया गांव में सोमवार की भोर एक घर में अचानक कच्ची दीवार भरभरा कर ढह गई। इस हादसे में महिलाओं व बच्चों समेत पांच लोग दीवार के मलबे में दब गए। शोरगुल सुनकर लोग दौड़े। आनन फानन में दीवार का मलबा हटा कर लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन


उन्हें फौरन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने एक बुजुर्ग महिला को मृत घोषित कर दिया। खबर पाकर नगर विधायक राकेश राठौर ने भी अस्पताल पहुंच कर चोटिल लोगों का हाल मालूम किया। घटना की सूचना पुलिस व तहसील प्रशासन को दे दी गई है। 

रामकोट इलाके के ननोइया गांव निवासी चक्कर सिंह के यहां परिवार के लोग रात को दीवार पर पड़े छप्पर के नीचे सो रहे थे। रविवार की भोर अचानक कच्ची दीवार भरभरा कर ढह गई। जिससे उसके मलबे में चक्कर की पत्नी कृष्णा देवी (65), गोलू (5) पुत्र राम प्रताप सिंह, सरिता (16) पुत्री सुरेंद्र, मोहिनी (35) पत्नी सुरेंद्र , साक्षी (12) पुत्री सुरेंद्र दब गए।
विज्ञापन


लोगों का शोरगुल सुनकर ग्रामीण दौड़े। लोगों ने आनन फानन में दीवार का मलबा हटा कर दबे लोगों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल भेजा। अस्पताल में उपचार के दौरान कृष्णा देवी की मौत हो गई। सरिता व गोलू को मामूली चोट के कारण प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं अन्य लोगों को उपचार चल रहा है। घटना की खबर पाकर नगर विधायक राकेश राठौर ने जख्मी लोगों का हाल मालूम किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें