फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग पत्नी को पीटकर मार डाला

विज्ञापन
सीतापुर में इमलिया सुल्तानपुर इलाके के नरवाहनपुर में पत्नी की हत्या के बाद मौके पर जांच पड़ताल क? - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में रविवार की दोपहर एक बुजुर्ग ने अपनी पत्नी के सिर पर चारपाई की पाटी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। वारदात अंजाम देकर हमलावर भाग निकला, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया है। घटना के पीछे आपसी विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतका के बेटे की तहरीर पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने भी जांच की है। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

इमलिया सुल्तानपुर इलाके के नर्वाहनपुर गांव निवासी चंद्रकली उर्फ जयश्री (65) का रविवार की दोपहर किसी बात को लेकर उसके बुजुर्ग पति मेवालाल से विवाद हो गया था। बताते हैं कि बात बढ़ने पर तैश में आए बुजुर्ग मेवालाल के सिर पर खून सवार हो गया। आरोप है कि उसने चारपाई की पाटी उठा ली और बुजुर्ग पत्नी के सिर पर वार कर दिया जिससे वह मरणासन्न होकर वहीं पर गिर गई। घटना के बाद आरोपी भाग निकला। शोरगुल सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। हमले में घायन बुजुर्ग महिला को फौरन सीएचसी लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की खबर पाकर एएसपी डॉ. राजीव दीक्षित, सीओ अभिषेक प्रताप, इंस्पेक्टर ज्ञानेंद्र सिंह सहित भारी फोर्स गांव पहुंचा। पुलिस ने पड़ताल कर कुछ देर में ही आरोपी को पकड़ लिया। घटना को लेकर मृतका के बेटे शत्रोहन ने तहरीर दी है। उसने बताया कि पिता नशे के आदी थे। नशे में धुत होकर वह अक्सर मां से झगड़ते थे। आरोप है कि रविवार को भी वह नशे में धुत होकर पहुंचा। किसी बात पर बुजुर्ग दंपती में विवाद हुआ। उसके बाद आरोपी ने सिर पर वार कर दिया। जिससे महिला की मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ इमलिया सुल्तानपुर का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पकड़ा गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें