फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: आठ विद्यालय निपुण घोषित

Sun, 29 Dec 2024 08:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मथुरा(सीतापुर)। रामपुर मथुरा ब्लॉक के आठ परिषदीय विद्यालयों को निपुण घोषित किया गया। इन विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को खंड शिक्षा अधिकारी ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय गोंडा देवरिया, प्राथमिक विद्यालय भिटौरा, प्राथमिक विद्यालय माधौगंज, प्राथमिक विद्यालय जयरामपुर, प्राथमिक विद्यालय शहरी शहरा, प्राथमिक विद्यालय मानापुर, प्राथमिक विद्यालय अटौरा व अभनापुर को निपुण घोषित किया गया है।
प्राथमिक विद्यालय गोंडा देवरिया में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान प्राथमिक विद्यालय गोंडा देवरिया के शिक्षक कुलश्रेष्ठ सिंह व महेजबी बनो, प्राथमिक विद्यालय अभनापूर के शिक्षक लाखन सिंह व दीप्ति शुक्ला को मुख्य अतिथि बीईओ उदयमणि पटेल ने अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में पर्यावरण बचाओ नाट्यमंचन व नृत्य आदि प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें