फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ और मरीजों ने जीत ली कोरोना से जंग, चार हुए डिस्चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले के लोगों के लिए राहत देने वाली खबर है। खैराबाद एल-1 में भर्ती कोरोना के आठ और मरीजों ने जंग जीत ली है। देर रात सभी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने पर अफसरों ने राहत की सांस ली। मंगलवार को चार ही मरीजों को कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन

गोंदलामऊ के कोथावां में दिल्ली से लौटे देवर-भाभी 19 जून को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद महिला की बेटी पॉजिटिव मिली थी। दिल्ली से लौटी शहर के हुसैनगंज निवासी महिला 19 जून को, फिर बाद में उसकी भाभी पॉजिटिव मिली थी। राजस्थान से मुंशीगंज में आया बुजुर्ग 21 जून को कोरोना पॉजिटिव मिले थे।
खैराबाद ब्लॉक के उदयपुर गांव में नोएडा से आया युवक 20 जून को संक्रमित मिला था। खैराबाद के इमलिया गांव निवासी राजस्थान से लौटी महिला 22 जून को संक्रमित मिली थी। सभी को कोविड अस्पताल खैराबाद में भर्ती कराया गया था। एसीएमओ डॉ. पीके सिंह ने बताया कि 28 जून को इन सभी मरीजों का सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन

सोमवार देर रात आई रिपोर्ट में आठों मरीजों का संक्रमण निगेटिव पाया गया है। मसलन, सभी ने कोरोना से जंग जीत ली है। खैराबाद सीएचसी अधीक्षक डॉ. रमाशंकर यादव ने बताया कि आठ मरीजों का भेजा गया सैंपल निगेटिव आया है।
10 दिन भर्ती होने की मियाद पूरी करने वाले गोंदलामऊ के युवक, हुसैनगंज की महिला, मुंशीगंज के बुजुर्ग और उदयपुर के युवक को मंगलवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। चार अन्य मरीज ( जो संक्रमण से मुक्त हुए हैं) उन्हें भी 10 दिन का समय पूरा करने पर उन्हें भी डिस्चार्ज किया जाएगा।
एक मरीज का दोबारा जाएगा सैंपल
केरोना मुक्त हुए मरीजों के साथ एक और मरीज का सैंपल गया था, लेकिन वह रिजेक्ट हो गया है। एसीएमओ डॉ. पीके सिंह ने बताया कि मरीज का सैंपल लेकर अब दोबारा भेजा गया है।
136 सैंपल की रिपोर्ट आई निगेटिव
सोमवार की देर रात 136 सैंपलों की रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आई है। एसीएमओ डॉ. पीके सिंह ने बताया कि 28 जून को भेजे गए सैंपल में से 136 सैंपलों की रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आई है, इसमें स्वास्थ्य कर्मी, होटल, ढाबों पर काम करने वाले, मेडिकल स्टोर्स, सब्जी बेंचने वालों का सैंपल शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें