फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदी समेत आठ और मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में कोरोना का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। संक्रमण की रफ्तार तो कम हुई है, लेकिन मरीजों के मिलने का सिलसिला अब भी जारी है। मंगलवार को जेल में बंद बंदी समेत आठ और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें एपीटीसी के दो कर्मी भी हैं। राहत की बात है कि मंगलवार को कोरोना से जिले में कोई मौत नहीं हुई है। संक्रमित मिले मरीजों का इलाज शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को आई रिपोर्ट में स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, आवास विकास कालोनी में दो, जिला कारागार में एक मरीज कोरोना संक्रमित मिला है। जेल अधीक्षक डीसी मिश्रा ने बताया कि बंदी दस दिन पहले जेल में आया है। कोरोना की जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। मरीज को आइसोलेट कर इलाज शुरू करा दिया गया है। इसके अलावा एपीटीसी में दो, बिसवां के महराजगंज, बिसवां, शहरी क्षेत्र, कमलापुर में कोरोना का एक-एक मरीज पाया गया है। प्रभारी सीएमओ डॉ. पीके सिंह ने बताया कि मरीजों का इलाज शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें