कुंवरगड्डी। अटरिया के कबरन गांव में चोरों ने पांच घरों से करीब दस लाख रुपये का माल पार कर दिया। पुलिस को मंगलवार सुबह गृहस्वामियों ने वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर बयान दर्ज किए।
गांव निवासी विजय कुमार के अनुसार चोर घर में छत से रास्ते से घुसे और कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात व दस हजार रुपये पार कर दिए। चोरों ने गांव के ही बबलू के घर को निशाना बनाया। यहां भी चोर छत के रास्ते से ही कमरे में घुसे और 13 हजार रुपये, सोने-चांदी के जेवरात व मोबाइल पार कर दिए। इसके बाद गांव निवासी बबलू, कांशीराम और प्रेम किशोर के घरों से भी चोरों ने नकदी, जेवरात और बर्तन आदि पार कर दिए।
पीड़ितों ने बताया कि पांचों घरों से दस लाख रुपये से अधिक की चोरी हुई है। चोर सभी घराें में छत के रास्ते से घुसे थे। मंगलवार सुबह जानकारी होने पर ग्रामीणों को भी घटना की जानकारी हुई। पीड़ितों ने पुलिस को मामले की जानकारी। थानाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि चार घरों में चोरी हुई है। इसमें जेवरात चोरी हुए हैं। जांच की जा रही है।