फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: औरंगजेब और बाबर का फूंका पुतला

Thu, 11 Dec 2025 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर के लालबाग चौराहे पर आजाद हिन्द भगत संगठन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन कर औरंगजेब और बाबर का पुतला फूंका। इस मौके पर संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि राष्ट्र की संस्कृति और सभ्यता को खंडित करने वाले विदेशी आक्रमणकारियों से जुड़ी सभी निशानियों और स्मृति चिह्नों को देश से समाप्त कर दिया जाना चाहिए। तर्क दिया कि भारत की पहचान उसकी प्राचीन सनातन संस्कृति, सभ्यता और रीति-रिवाजों से है।
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन के दौरान मांग की गई कि ऐसे विदेशी आक्रमणकारियों का समर्थन और सहयोग करने वालों पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा चलाकर उन्हें मृत्युदंड दिया जाना चाहिए। संगठन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस बयान का स्वागत किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि यह देश प्रभु श्रीराम, भगवान कृष्ण, महावीर जैन, गुरु गोविंद सिंह के आदर्शों से चलेगा। इस मौके पर दीपक, शिवकुमार, सत्यम, प्रतीक, राजा, आशुतोष, वंदन, सिद्धार्थ, नवीन, अंकित आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें