खैराबाद (सीतापुर)। विकासखंड खैराबाद के कंपोजिट विद्यालय रामकोट में गुरुवार को खंड शिक्षाधिकारी प्रमोद कुमार पटेल की अध्यक्षता में संकुल शिक्षकों की बैठक आयोजित की गई। इसमें उन्होंने शिक्षकों को अपना विद्यालय प्रेरक बनाने के निर्देश दिए।
उन्होंने मिशन प्रेरणा के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सभी उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि मार्च 2023 तक सभी विद्यालय प्रेरक विद्यालय बनें। इसके लिए सभी शिक्षक संपूर्ण मनोयोग से बच्चों को पढ़ाएं। मिशन प्रेरणा के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए एआरपी अनुपम दीक्षित, अरविंद वर्मा, आरती श्रीवास्तव, राकेश प्रसाद ने अपने विचार प्रस्तुत किए।
मुख्य रूप से विपिन अवस्थी, सारिका गर्ग, तबस्सुम संकुल शिक्षक के साथ साथ वीनू खन्ना, दीपमाला शुक्ला, रश्मि तिवारी सहित तमाम शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संकुल शिक्षक डॉ. अनुपम मिश्र ने किया।