फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: नशे में विवाद के बाद छोटे भाई को मार डाला

Tue, 30 Dec 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरगांव। इलाके के परसेहरा शरीफपुर में सोमवार शाम नशे की हालत में हुए विवाद के बाद बड़े भाई ने छोटे भाई की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस टीम ने साक्ष्यों को जुटाते हुए आरोपी की तलाश में जुटी है। जिले में एक हफ्ते के अंदर हत्या की यह दूसरी घटना है।
विज्ञापन

एएसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह ने बताया कि गांव निवासी मनोज कुमार वर्मा (45) के बड़े भाई प्रमोद वर्मा हैं। शाम के समय नशे की हालत में दोनों के बीच ने विवाद शुरू हो गया। इसके बाद प्रमोद ने मनोज पर बांके से कई प्रहार किए। एक वार मनोज के गर्दन व दूसरा ढोड़ी में लगा। मौके पर ही मनोज की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गया। इधर ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर जाकर साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें