सिधौली (सीतापुर)। हेलो...हाईअलर्ट मेसेज... ई रिक्शा क्रॉसिंग तोड़कर वैन से टकरा गया है... चार लोग घायल हैं...मदद पहुंचाएं। बृहस्पतिवार को गड़िया हसनपुर के सामने स्थित रेलवे क्रॉसिंग के गेटमैन ने जैसे ही यह सूचना अपने सुपरवाइजर और स्टेशन मास्टर को दी।
विभिन्न विभागों के बचाव दल घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। कुछ इसी अंदाज में रेलवे क्रॉसिंग पर पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। गेटमैन के मेसेज के बाद जीआरपी, रेलवे सेफ्टी विभाग, स्थानीय थाना पुलिस और आपातकालीन एंबुलेंस सेवा मौके पर पहुंची। संबंधित विभागों की टीमें तुरंत सक्रिय हुईं। सभी विभागों के समन्वय के साथ राहत व बचाव कार्य का अभ्यास हुआ।