फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदली व धूल भरी हवाओं ने दी राहत

Wed, 15 Jun 2016 11:31 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मौसम का मिजाज बुधवार को कई बार बदला। सुबह बदली फि र तेज धूप। दोपहर बाद एकाएक आसमान में काले बादल छाने के साथ तेज हवाएं चलीं। पल-पल बदलता मौसम का मिजाज देख लोग हैरानी में पड़ गए। बारिश की उम्मीद लगाए बैठे लोगों को एक बार फिर मायूस होना पड़ा।
विज्ञापन


लेकिन सूरज के बादलों में छिप जाने और तेज हवाएं चलने से दोपहर बाद मौसम खुशनुमा हो गया। लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। पारा लुढ़ककर 37 डिग्री पर जा पहुंचा।
मंगलवार देर रात जिले के कई इलाकों में हल्की बारिश का असर बुधवार की सुबह मौसम पर साफ दिखा। सुबह आसमान में बदली रही।

पर नौ बजते-बजते बादल छंट गए और तेज धूप निकल आई। तपिश बढ़ने पर लोग भीषण गर्मी से बेहाल हुए। दोपहर तीन बजे के बाद मौसम ने फि र से करवट ली। सायं करीब चार बजे सूरज पूरी तरह बादलों की ओट में छिप गया और धूल भरी तेज हवाएं चलने लगीं। इस दौरान जिले के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी भी हुई।
विज्ञापन


मौसम के तेवर नरम पड़ने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। लेकिन बारिश की आस लगाए लोग एक बार फि र बादलों के बरसे बिना चले जाने से मायूस हुए हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानियों के अनूसार अगले चौबीस घंटों में जिले के कई इलाकों में बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें