फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: गोंदलामऊ ब्लॉक के निरीक्षण में सीडीओ को मिली रिकॉर्ड प्रबंधन में कमियां

Mon, 02 Feb 2026 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या ने गोंदलामऊ ब्लॉक का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें विकास खंड के रिकॉर्ड प्रबंधन में कुछ कमियां मिलीं। उन्होंने बीडीओ को दस्तावेज सुव्यवस्थित ढंग से रखने के साथ ही सभी कार्य अपडेट रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीडीओ ने निरीक्षण के दौरान विकास खंड कार्यालय के विभिन्न अभिलेखों, पंजिकाओं एवं फाइलों की समीक्षा की। उन्होंने कमियों को गंभीरता से लेते हुए खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी अभिलेखों का समयबद्ध रूप से अपडेट कराया जाए।अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। निर्देश दिए कि भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न होने पाए। शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्णतः अनुपालन किया जाए।
सीडीओ प्रणता ऐश्वर्या ने निरीक्षण के दौरान कार्यालय की कार्यप्रणाली, कर्मचारियों की उपस्थिति, योजनाओं से संबंधित प्रगति रिपोर्ट व लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को योजनाओं का समुचित लाभ प्राप्त हो सके। सीडीओ ने बताया कि निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य विकास खंड स्तर पर प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करना, अभिलेखीय कार्यों में सुधार लाना और विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें