सीतापुर। वर्ल्ड वेटलैंड दिवस पर सोमवार को सदर रेंजर सुयश श्रीवास्तव ने कस्तूरबा गांधी इंटर कॉलेज की छात्राओं को टप्पा खजुरिया झील का टूर कराया। इस दौरान छात्राओं ने दूरबीन से चिड़ियों की विभिन्न प्रजातियों को देखा। सदर रेंजर ने छात्राओं को बर्ड वाचिंग व उनके परिस्थितिकी को समझाया। इसके साथ इलसिया बालोद्यान में सेक्रेड हार्ट डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों ने छायाचित्र प्रतियोगिता व वाद विवाद प्रतियोगिता में अपना हुनर दिखाया।
रेंजर ने सभी छात्र छात्राओं को मोबिवॉक कराया। जिसमें पार्क में दिखने वाली चिड़ियों की विभन्न प्रजातियों के बारे में जानकारी दी गई। रेंजर सुयश श्रीवास्तव ने बताया कि इस टूर का उद्देश्य छात्र छात्राओं को वेटलैंड के प्रति जागरूक करना है। साथ ही छात्र छात्राओं को छोटे छोटे प्रयास कर पर्यावरण संरक्षण करने के तरीके भी बताए गए।
बसवैं झील पर मनाया गया अंतरराष्ट्रीय आर्द्र भूमि दिवस
उरदौली वन विभाग की ओर से सोमवार को अंतरराष्ट्रीय आद्र भूमि दिवस मनाया गया। वन क्षेत्र की बसवैं झील पर आर्द्र भूमि और पारंपरिक ज्ञान सांस्कृतिक विरासत उत्सव की थीम पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। बर्ड फेस्टिवल के तहत न्यू रेडिएंट विद्यालय से आए छात्रों को प्रवासी पक्षियों के बारे में जानकारी दी गई। छात्रों ने वन विभाग के कर्मचारियों से प्रवासी पक्षियों के रहन-सहन व खानपान के विषय में जानकारी ली। इस दौरान क्षेत्रीय वनाधिकारी कल्पेश्वर नाथ, उप क्षेत्रीय वनाधिकारी जहीरुद्दीन खान, वन दरोगा नंदलाल, विनीत कुमार, नीरज कुमार, नंदलाल, लालबहादुर, अवनीश दीक्षित आदि मौजूद रहे।