कमलापुर। ऊंचाखेड़ा कला गांव में सोमवार को एक डंपर के हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से आग लग गई। इस दौरान चालक ने डंपर से कूदकर अपनी जान बचा ली। वहीं, करंट व आग की लपटों की चपेट में आने से डंपर में बैठा खलासी झुलस गया। सीओ वेदप्रकाश ने बताया कि घायल खलासी को इलाज के लिए सीएचसी कसमंडा में भर्ती कराया गया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार डंपर में मिट्टी लदी थी। यह मिट्टी आंगनबाड़ी केंद्र में डाली जानी थी। मिट्टी गिराने के लिए डंपर का पिछला हिस्सा ऊपर उठाने में बरती गई लापरवाही के कारण वह ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन के तार से छू गया। जिससे डंपर में आग लग गई। डंपर में मौजूद चालक सर्वेश कुमार (35) ने डंपर से कूदकर जान बचाई।