फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: चिकित्सकों की कमी, फार्मासिस्ट ने किया इलाज

Mon, 10 Nov 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
केस 1
विज्ञापन

बुखार के आए 17 मरीज
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सकरन में रविवार को जन आरोग्य मेले में फार्मासिस्ट सिद्दीकी ने कुल 29 मरीजों का इलाज करके दवा दी। इसमें सांस रोग के दो, चर्म रोग के तीन, पेट रोग के 4, मधुमेह के 3 व बुखार के 17 मरीजों का इलाज किया गया। 19 मरीजों के विभिन्न बीमारियों की जांच की गई।
केस 2
तीन मरीजों की मलेरिया की हुई जांच
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेवता में चिकित्सक की तैनाती नहीं है। फार्मासिस्ट जीतेंद्र मिश्रा ने बताया कि 76 मरीजों को दवा दी गई है। अधिकतर मरीज वायरल फीवर व खांसी जुकाम से पीड़ित थे। इस केंद्र पर लगभग दस हजार आबादी निर्भर है। लैब असिस्टेंट नितिन वाजपेयी ने बताया कि तीन मरीजों का मलेरिया टेस्ट किया। इनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

केस 3
42 मरीजों को मिला इलाज
पीएचसी चतुरैया में डॉ. विनायक अवस्थी ने 42 मरीजों का इलाज किया। इसमें अधिकतर मरीज सर्दी, जुकाम, खांसी व बुखार से पीड़ित थे। चिकित्सक ने बताया छह मरीजों की मलेरिया जांच की गई। इसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इलाज कराने आए वीरेंद्र, विमला देवी व सुनीता पाल ने बताया कि बुखार खांसी की शिकायत थी। मलेरिया जांच करवाने के बाद दवा ली।



सीतापुर। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला रविवार को जनपद के 66 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगा। मेले में करीब 4250 मरीजों ने इलाज करवाया। चिकित्सकों की कमी मेले में साफ नजर आई। फार्मासिस्ट के सहारे मेले के आयोजन हुए। चिकित्सक तैनाती वाले केंद्रों पर जांच की सुविधा नदारद दिखीं। मरीजों को जिला अस्पताल व सीएचसी से जांच करवाने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

सुबह 10 से शाम चार बजे तक मेले का आयोजन हुआ। सुबह के समय केंद्रों पर मरीजों की भीड़ नजर आई। चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच की। उसके बाद दवा वितरित की गई। लिवर, खून, हेपेटाइटिस की जांच के लिए सीएचसी रेफर किया। सीएमओ डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि सीएचसी पर जांच की पूरी सुविधा उपलब्ध है। चिकित्सकों की कमी को लेकर शासन को पत्र लिखा जा चुका है। इस समय अधिकतर मरीज वायरल फीवर, जुकाम, खांसी व त्वचा रोग के आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें