सिधौली (सीतापुर)। कस्बे में कमल तिराहे पर कार्यदायी संस्था ने डिवाइडर बनाकर तिराहे से आवागमन बंद कर दिया है। इससे तहसील मार्ग से आने वाले वाहन अब ओवरब्रिज के नीचे से यू टर्न लेकर लखनऊ जा सकेंगे।
अभी तक कमल तिराहे से वाहन लखनऊ के लिए जाते थे। पकरिया चौराहे पर बने कट को भी बंदकर दिया गया है। यहां से वाहन हाईवे पर न आकर सर्विस से हाईवे पर पहुंच सकेंगे।
जिलाधिकारी द्वारा नो वेंडिंग जोन घोषित किए जाने के बाद भी सर्विस लेन पर सब्जी, फल व पूड़ी के ठेले-खोमचे लगे रहते हैं। इस वजह से सर्विस लेन पर काफी भीड़ बनी रहती है। डिवाइडर बनने से सर्विस लेन पर जाम की समस्या बढ़ गई है।