फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: टैक्स की बढ़ी दरों का विरोध, डीएम को सौंपा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। नगर पालिका परिषद क्षेत्र के लोगों ने टैक्स की बढ़ी दरों का विरोध करते हुए जिलाधिकारी को पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि नगर पालिका परिषद सीतापुर नगर में मनमाने ढंग से टैक्स लगा रही है। बढ़े टैक्स की दर के अनुसार ही नगर क्षेत्र में नोटिस बांटे जा रहे हैं। यह भी कहा कि शहर में जो नोटिस बांटे जा रहे हैं, वे शासनादेश व अधिनियम के विपरीत करारोपण कर जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

नगर पालिकाओं में स्व निर्धारण प्रपत्र के द्वारा ही टैक्स लगाने का प्रावधान है, लेकिन नगरपालिका स्वयं ही भवन स्वामियों का मनमाना करारोपण कर टैक्स लगा रही है। बताया कि मनमाने ढंग से जारी नोटिसों में न तो भवन के क्षेत्रफल का उल्लेख है, न निर्धारित दर अंकित है, न छूट का प्रावधान दिया गया है और न गुणांक दर्शाया जा रहा है। इससे जनता में भ्रम की स्थिति है। मांग पत्र के अनुसार शासन के नगर विकास अनुभाग- 9 ने 28 जून 2024 को एक गजट जारी किया था। नगरपालिका सीतापुर पूर्व में प्रकाशित गजट 26 जनवरी 2019 के अनुसार ही कार्य करा रही है। इस वजह से लोगों को पांच गुना टैक्स देना पड़ रहा है। बताया कि शासन के गजट के अनुसार अधिकतम वार्षिक मूल्यांकन के गुणांक का तीन गुना ही टैक्स लिया जा सकता है। पूर्व सभासद व अधिवक्ता पवन कुमार पाल ने बताया कि मांग पत्र पर प्रशासन सात कार्य दिवस में संज्ञान नहीं लेगा तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें