फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में सिपाही ने जीप से खोखे में मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
पिसावां। मुख्य चौराहे पर नशे में धुत एक सिपाही ने सरकारी जीप से पान के खोखे में टक्कर मार दी। अंडा विक्रेता द्वारा पैसे मांगने पर उसे धमकाया। थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर कर सिपाही के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

कस्बे के मुख्य चौराहे पर सोमवार शाम थाने में तैनात सिपाही शैलेन्द्र कुमार ने नशे की हालत में सरकारी जीप से एक पान के खोखे में टक्कर मार दी, जिससे खोखा क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें रखा हजारों का सामान खराब हो गया।
खास बात रही पान विक्रेता पप्पू शुक्ला दुकान में न होने से बाल-बाल बच गया। एक अंडा विक्रेता बिनीत ने सिपाही पर आरोप लगाया कि उसने अंडा खाने के बाद पैसे मांगने पर अभद्रता की। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी कुंवर बहादुर सिंह ने आरोपी सिपाही के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन देते हुए लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें