सीतापुर। बच्चों के साथ खेल रहे एक मासूम बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हो गई।संदना थाना क्षेत्र के हसुवामऊ गांव निवासी सुरेंद्र का पांच वर्षीय बेटा सुभाष गांव के दो अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था।
इस बीच वह खेलते खेलते पड़ोस स्थित तालाब में जा पहुंचा। यह देखकर उसके साथ खेल रहे बच्चों ने घर जाकर सूचना दी। जिसके बाद गांव के लोग तालाब पर पहुंचे तो सुभाष डूबकर पानी के ऊपर आ चुका था।
उसे जिंदा समझ कर परिवार के लोग सीएचसी गोंदला मऊ ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।