फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा नहर में गिरा टैंकर, बाल-बाल बचे लोग

Wed, 21 Jun 2017 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नदी - फोटो : self
विज्ञापन
रामपुर कलां थाना क्षेत्र में सरैंया गन्ना सेंटर के पास एक टैंकर अनियंत्रित होकर शारदा नहर में जा गिरा। हादसे में टैंकर में सवार चार लोग बाल-बाल बच गए। हालांकि इस दौरान किशोर चोटिल हो गया।
विज्ञापन


उधर, ग्रामीणों ने सरैंया नहर पुल के पास सभी लोगों को रस्से की मदद से सुरक्षित निकाल लिया। सूचना पुलिस को दे दी गई है। एक टैंकर जौनपुर से आकर लखीमपुर खीरी जा रहा रहा था।

रामपुर कलां इलाके में सरैंया-बिसवां मार्ग पर अचानक टैंकर अनियंत्रित होकर शारदा सहायक नहर में जा गिरा। नहर में गिरते ही खाली टैंकर तेज बहाव में बहने लगा। हादसे को देख लोग भी ठिठक गए।
विज्ञापन


हालांकि कुछ दूर आगे जाकर टैंकर पुल से टकराकर रुक गया। पुल पर ही सैकड़ों लोग भी भीड़ जुट गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने रस्से के सहारे टैंकर में सवार लोगों को किसी तरह बाहर निकाला। हालांकि इस दौरान टैंकर में सवार महमूदाबाद निवासी एक किशोर रोशन पुत्र कैलाश जख्मी हो गया, लेकिन चालक अनूप शुक्ला, खलासी काली सहित तीन लोग बाल-बाल बच गए। जख्मी बालक को सीएचसी रामपुर कलां भेजा गया है। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें