फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआरएम ने निरीक्षण कर परखीं तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक के निरीक्षण को लेकर रेलवे ने तैयारियां और तेज कर दी हैं। पांच मार्च को होने वाले निरीक्षण में सब कुछ चाक-चौबंद रहे इसको लेकर शुक्रवार को लखनऊ मंडल की डीआरएम ने सीतापुर पहुंचकर मुआयना किया और तैयारियों का जायजा लिया। खामियों को सुधारने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक वीके त्रिपाठी पांच मार्च को सीतापुर जंक्शन का निरीक्षण करेंगे। इसको लेकर अधिकारी तैयारियों में जुटे हैं, जो भी खामियां हैं, उन्हें सुधारा रहा है। शुक्रवार को लखनऊ मंडल की डीआरएम डॉ. मोनिका अग्निहोत्री ने शुक्रवार को सीतापुर-बुढ़वल रेल खंड का निरीक्षण किया। वह सुबह विभाग के अन्य जिम्मेदार अफसरों के साथ सीतापुर कैंट रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां उन्होंने सरकुलेटिंग एरिया, आरपीएफ पोस्ट, सर्वर रूम, न्यू पीआरएस, वीआईपी लाउंज, पुरूष व महिला प्रतिक्षालय, स्टेशन अधीक्षक कार्यालय, फुट ओवर ब्रिज, स्टेशन प्लेट फार्म, निर्माणाधीन टीटी रूम व लोको रनिंग रूम, स्वास्थ्य केंद्र का बारीकी से निरीक्षण किया।
इसके बाद जिला मुख्यालय व टप्पा-खजुरिया के बीच स्थित मानवित समपार व टप्पा-खजुरिया-परसेंडी के बीच स्थित मेजर ब्रिज आदि को भी देखा। रर्मइपुर स्टेशन पर प्लेट फार्म, स्टेशन भवन, स्टेशन अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया। रर्मइपुर-बिसवां के बीच स्थित मानवित समपार का निरीक्षण किया। इसके अलावा बिसवां स्टेशन के यार्ड, कार्यालय, सरकुलेटिंग एरिया व रेलवे कॉलोनी को भी देखा। डीआरएम ने बिसवां-सरैंया स्टेशनों के बीच स्थित मानवित समपार, माइनर ब्रिज का भी निरीक्षण किया। सुंढियामऊ स्टेशन पर अधीक्षक कार्यालय, रिले रूम, आईपीएस रूम, प्लेट फार्म, सरकुलेटिंग एरिया व रेलवे कॉलोनी को देखा। आखिर में बुढ़वल जंक्शन का भी निरीक्षण किया। इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक परिचालन शिशिर सोमवंशी, सीतापुर कैंट रेलवे स्टेशन अधीक्षक एके शुक्ला के अलावा अन्य शाखा अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें