फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र में एक सांड को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटने से चालक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग उसके नीचे दबकर घायल हो गए। ग्रामीणों ने वाहन के नीचे दबे लोगों को निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से गुरुवार सुबह करीब पांच बजे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सीमेंट लादकर रामपुर मथुरा इलाके के कालिकन चौराहा जा रहा था। जब ये ट्रैक्टर-ट्रॉली इलाके में तुतुहीपुर चौराहे के पास पहुंची तो एकाएक एक सांड सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। जिसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे में तालगांव कोतवाली इलाके के दलियापुर निवासी ट्रैक्टर चालक सलीम (50) पुत्र अन्नू की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों और पुलिस ने मशक्कत के बाद वाहन के नीचे दबे महमूदाबाद इलाके के रमवापुर निवासी पल्लेदार सोनू (25) पुत्र नत्थू व राजन (24) पुत्र लालता को निकाला।
विज्ञापन

दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर की स्पीड अधिक होने के कारण हादसा हुआ है। एसओ सुरेश कुमार मिश्र ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें