फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पाइपलाइन में फंसी 15 गांवों के पेयजल की योजना

Mon, 04 May 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेवता। ब्लॉक रेउसा की ग्राम पंचायत सेवता में राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के तहत 2012 में पानी की टंकी का निर्माण शुरू हुआ था। ग्रामीण बताते हैं एक करोड़ से अधिक की धनराशि से इलाके के 15 गांवों को इस योजना के तहत शुद्ध पेयजल मुहैया कराना था। परिसीमन के पहले 15 गांवों को जोड़ने वाली इस बड़ी ग्रामसभा के ग्रामीण अब तक स्वच्छ पेयजल के लिए तरस रहे हैं। 2017 में टंकी बनकर तैयार हो गई। गांवों में पाइपलाइन भी बिछा दी गई थी। यही नहीं 60 घरों में कनेक्शन भी कर दिए गए थे। इस सरकारी कवायद के बावजूद ग्रामीण अब तक शुद्ध पेयजल का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन








ट्रायल के दौरान सामने आए थे लीकेज



ग्रामीणों का कहना है कि ट्रायल के दौरान पाइपलाइन में कई जगह लीकेज सामने आए थे। ठेकेदार द्वारा लीकेज ठीक कराने की बात कही गई। नौ वर्ष बाद भी समस्या का निदान नहीं हो सका है। सिस्टम की लापरवाही की वजह से ग्रामीणों के घरों में लगे नल सूखे पड़े हैं।







नई योजना ने भी किया मायूस



ग्रामीणों का कहना है कि जल जीवन मिशन योजना शुरू होने के बाद शुद्ध पेयजल मिलने की उम्मीद जगी थी, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। रामसागर गौतम, अनिल अवस्थी, मिश्री लाल, सुरेंद्र, अनुराग शुक्ला आदि ने जल्द जलापूर्ति शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन





भेजा गया है प्रस्ताव



सेवता में बनी पानी की टंकी की पाइपलाइन जाम होने से जलापूर्ति प्रभावित है। पाइपलाइन के पुनर्निर्माण के लिए 2025 में प्रस्ताव भेजा जा चुका है। बजट के अभाव में अभी कार्य शुरू नहीं हो सका है। विभाग को जैसे ही धनराशि उपलब्ध होगी, निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इस कार्य को 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन




- विवेक कुमार, जेई जल निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें