फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 13.67 करोड़ से दुरुस्त होगी नैमिषारण्य में जल निकासी

Tue, 11 Nov 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। नैमिषारण्य स्थित चक्रतीर्थ कॉम्प्लेक्स के आस-पास जल निकासी की बदहाल व्यवस्था से होने वाली परेशानी जल्द दूर होगी। इसके लिए लिए 13.67 करोड़ रुपये खर्च कर नाली की दिशा को परिवर्तित किया जाएगा। इसके तहत दो हिस्सों में बंटी नाली के 350 मीटर व 250 मीटर हिस्से पर काम होगा। साथ ही इससे सटी बाउंड्रीवॉल में भी परिवर्तन किया जाएगा। इससे चक्रतीर्थ इलाके में होने वाली जलभराव की समस्या से प्रभावी स्तर पर छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की तरफ से इस कार्य का प्रस्ताव तैयार कर उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम को भेजा गया है। जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं में इजाफा करने के साथ ही नैमिषारण्य चक्रतीर्थ इलाके में होने वाली जलभराव की परेशानी दूर कराने के लिए एक प्रोजेक्ट रिर्पोट तैयार कराई है। इसके अमल में आने से नैमिषारण्य में चक्रतीर्थ कांप्लेक्स के आस पास नालियों में फैली गंदगी को दूर कर इसे जलनिकासी की बेहतर व्यवस्था के साथ विकल्प कराते हुए इसकी डिजाइन में बदलाव किया जाएगा।
वर्तमान जल निकासी व्यवस्था के कारण अक्सर पानी में तैरती गंदगी के कारण इलाके में फैलने वाली बदबू से पर्यटकों को नाक बंद करने पर विवश होना पड़ता है। इस समस्या को स्थायी तौर पर निस्तारित कराने के लिए ही प्रस्तावित कार्ययोजना के तहत 350 व 250 मीटर तक नालियों की दिशा को मोड़कर जल निकासी की व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा।
विज्ञापन

13.67 करोड़ की लागत से तैयार इस कार्य के डीपीआर को तैयार कर बजट स्वीकृति के लिए शासन के पास भेजा गया है। शासन से स्वीकृति मिलते ही इससे जुड़े निर्माण कार्य को शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें