फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: महोली के डॉ. बृजेश मिश्रा इस्राइल में बने शोध वैज्ञानिक

Sat, 24 Oct 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महोली। ग्रामीण क्षेत्र के युवा शोधकर्ता डॉ. बृजेश मिश्रा का इस्राइल की प्रतिष्ठित बेन गुरियन यूनिवर्सिटी ऑफ नेगेव में शोध वैज्ञानिक के पद पर चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है। महोली क्षेत्र के चवाबेगमपुर गांव निवासी बृजेश मिश्रा ने राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय में शोध निदेशक डॉ. बृजेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में 31 जुलाई को पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। इसके बाद उनका चयन इस्राइल की बेन गुरियन यूनिवर्सिटी ऑफ नेगेव में शोध वैज्ञानिक के पद पर हुआ है। वह 29 अक्तूबर से अपना कार्यभार संभालेंगे।
विज्ञापन

डॉ. बृजेश मिश्रा ने बताया कि पीएचडी के दौरान उन्होंने लेजर बीम, स्ट्रक्चर्ड लाइट, सिलिंड्रिकल वेक्टर बीम और उच्च क्रम के लेजर मोड्स के फोकल गुणों पर शोध किया। उनके शोध में प्रकाश की संरचना और ऊर्जा वितरण को नियंत्रित करने के साथ ही लेजर बीम के फोकल गुणों का सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक अध्ययन शामिल रहा। वह विश्वविद्यालय के बॉयोमेडिकल इंजीनियरिंग विभाग में ब्रिलुइन माइक्रोस्कोपी के क्षेत्र में शोध कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें