फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: खूंखार हुए कुत्ते, एक दिन में 40 को काटा

Sat, 24 Jan 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में आवारा कुत्तों के हिंसक होने से दहशत का माहौल है। शनिवार को जिले के अलग-अलग हिस्सों में कुत्तों ने 40 लोगों को काटकर घायल कर दिया। इनमें से 15 गंभीर मरीज जिला अस्पताल पहुंचे, जबकि अन्य ने अपने नजदीकी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगवाया।
विज्ञापन

अब तक महमूदाबाद और सिधौली में कुत्तों का आतंक था, लेकिन अब यह खतरा खैराबाद, इमलिया सुल्तानपुर, लहरपुर, मिश्रिख और पुराने सीतापुर तक फैल गया है।
पुराने सीतापुर के रहने वाले सैदू को बाजार में आवारा कुत्ते ने अपना शिकार बनाया। एक अन्य घटना में, घर के बाहर खेल रहे बच्चों को कुत्ते से बचाने के प्रयास में मोहित नामक युवक को कुत्ते ने काट लिया। लगातार बढ़ रही घटनाओं के कारण स्वास्थ्य केंद्रों पर एंटी-रेबीज वैक्सीन लगवाने वालों की लंबी कतारें लग रही हैं।
चार लगते हैं इंजेक्शन
जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर एंटी-रेबीज इंजेक्शन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकों की कोई कमी नहीं है। कुत्ते के काटने पर मरीज को कुछ दिनों के निर्धारित अंतराल पर चार इंजेक्शन लगाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. सुरेश कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें